Home चर्चा में बिलासपुर में जादू का भव्य मंचन, 26 दिसंबर से शिव टॉकीज में...

बिलासपुर में जादू का भव्य मंचन, 26 दिसंबर से शिव टॉकीज में दिखेंगे चौंकाने वाले करतब

9
0

बिलासपुर संवाददाता – रोशनी सोनी

बिलासपुर के नागरिकों के लिए मनोरंजन की दुनिया से एक खास और रोमांचक सौगात आने वाली है। शहर में पहली बार भव्य जादू शो का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर (शुक्रवार) से होगी। इस अद्भुत आयोजन में देश के प्रसिद्ध जादूगर आर. के. हीरालाल अपने हैरतअंगेज़ जादुई करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
यह जादू शो शिव टॉकीज, पुराना हाई कोर्ट रोड, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, आम दिनों में दर्शकों के लिए रोज़ाना दो शो रखे गए हैं, जबकि शनिवार, रविवार और शासकीय छुट्टियों के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन शो प्रस्तुत किए जाएंगे।
यह आयोजन न केवल बच्चों बल्कि पूरे परिवार के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा। जादूगर आर. के. हीरालाल के अनोखे प्रयोग, रहस्यमयी प्रस्तुतियाँ और रोमांचक करतब दर्शकों को जादू की एक नई दुनिया से रूबरू कराएंगे।
शो का समय
सामान्य दिनों में—
पहला शो: दोपहर 3:00 बजे
दूसरा शो: शाम 6:00 बजे
शनिवार, रविवार व शासकीय अवकाश में—
पहला शो: दोपहर 12:00 बजे
दूसरा शो: दोपहर 3:00 बजे
तीसरा शो: शाम 6:00 बजे
टिकट दरें ₹100, ₹200 और ₹300 रखी गई हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपने परिवार के साथ इस अनोखे मनोरंजन का आनंद ले सकें।
तो तैयार हो जाइए, 26 दिसंबर से, जादू और रोमांच से भरे इस अद्वितीय अनुभव का हिस्सा बनने के लिए, जो बिलासपुर के मनोरंजन इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here