भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, हमारे पथ प्रदर्शक, प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
इस जन्म जयंती के अवसर पर बरपाली मंडल में एक भव्य कार्यक्रम कनकी धाम मंदिर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की विशेषताएं
– अटल जी के जीवन एवं कार्यों को याद किया गया
– उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया
– अटल जी अमर रहे के गगन भेदी नारों से आसमान गूंज उठा
– अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी, इसलिए सभी जनों ने उन्हें आत्मीयता से याद कर नमन किया
*कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे









