Home चर्चा में चिंतागुफा में इन-हाउस मॉडल आधार सेवा केंद्र की स्थापना, ग्रामीणों को मिलेगी...

चिंतागुफा में इन-हाउस मॉडल आधार सेवा केंद्र की स्थापना, ग्रामीणों को मिलेगी आधार संबंधी सभी प्रकार की सेवाएं

12
0
सुकमा संवाददाता – पोडियामी दीपक
सुकमा /कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोंटा विकासखंड के चिंतागुफा में इन-हाउस मॉडल आधारित आधार सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। यह पहल प्रशासन द्वारा नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएँ उनके निकट और सुविधाजनक वातावरण में उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस मॉडल के तहत आधार नामांकन एवं अपडेट का कार्य शासकीय भवन के भीतर संचालित किया जाता है, जहाँ प्रशिक्षित आधार ऑपरेटर और लोक सेवा केंद्र (CSC) ऑपरेटर नागरिकों को सेवाएँ प्रदान करते हैं। इस सेवा केंद्र में नागरिकों को आधार नामांकन, विवरण अपडेट, आधार डाउनलोड व प्रिंट जैसी सभी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
शासन की यह जनकल्याणकारी व्यवस्था न केवल दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि नागरिकों को आरामदायक, सुरक्षित और पारदर्शी वातावरण में सेवा प्राप्त करने की सुविधा भी प्रदान करेगी। जिला प्रशासन की यह पहल डिजिटल समावेशन और सुगम प्रशासन की दिशा में एक सार्थक कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here