Home चर्चा में RPL 2025: रतनपुर वार्ड 5 ने मारी बाजी, महामाया मैदान में खेला...

RPL 2025: रतनपुर वार्ड 5 ने मारी बाजी, महामाया मैदान में खेला गया भव्य फाइनल

1
0

विमल सोनी/रतनपुर। खेल भावना और उत्साह से सराबोर रतनपुर प्रीमियर लीग (RPL) 2025 का भव्य समापन रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ हुआ। माँ महामाया के मैदान में दूधिया रोशनी के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में वार्ड 5 की टीम ने वार्ड 2 को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

रतनपुर राजा मोरध्वज स्पोर्ट्स क्लब एवं नगर के खेल प्रेमियों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में नगर के 15 वार्डों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देने का माध्यम बना, बल्कि पूरे रतनपुर को खेल के रंग में रंग दिया। मैदान के चारों ओर दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था।

फाइनल मुकाबले का रोमांच
फाइनल मैच में वार्ड 2 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, लेकिन वार्ड 5 की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया। टीम की ओर से कप्तान और ओपनर खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।

सम्मान और उत्साह का माहौल
फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी और प्रमाणपत्रों से सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने जताया आभार

स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों और आयोजन समिति ने सभी टीमों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि RPL जैसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि नगर के युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिले।

नगर में खेल का महाकुंभ बना RPL 2025, जिसमें उत्सव जैसा माहौल बना रहा और युवाओं में जोश और ऊर्जा की एक नई लहर देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here