दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त नगरीय निकाय अंतर्गत कुल 114 नगरीय क्षेत्रों में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं का भव्य अनावरण किया गया।
इस अवसर पर बारसूर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुभद्रा नेगी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने राष्ट्र को विकास, सुशासन और समरसता की दिशा दी। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज भी देश के मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुभद्रा नेगी ने अटल जी के योगदानों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल देश को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई बल्कि आमजन के कल्याण को सर्वोपरि रखा। उनकी प्रतिमा का अनावरण आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं राष्ट्रहित में उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष भुवनेस्वर भरद्वाज,मंडल अध्यक्ष बैसू मंडावी,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अंती वेक,जिला पंचायत सदस्य ममता मंडावी,मंडल महामंत्री संध्या शुक्ला,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नरगिस अंसारी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश,पार्षदगण,सरपंच,जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |







