Home चर्चा में सरकारी भर्ती में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को मिले तवज्जो – पेरे पुलैया

सरकारी भर्ती में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को मिले तवज्जो – पेरे पुलैया

1
0

अर्जुन झा/भोपालपटनम –

बस्तर में सरकारी नौकरियों में स्थानीय युवाओं को मौका देने की मांग फिर तेज हो गई है। बीजापुर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता पेरे पुलैया ने इस विषय पर बयान जारी करते हुए कहा कि जिले में होने वाली सरकारी भर्तियों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को पहला मौका मिलना चाहिए।

स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

पेरे पुलैया का कहना है कि क्षेत्र के युवाओं के पास क्षमता और योग्यता है, लेकिन अवसर की कमी के कारण वे रोजगार से दूर रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में भर्ती के समय स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उन्हें अपने ही क्षेत्र में काम करने का मौका मिल सके।

पुलैया का मानना है कि अगर भर्तियों में स्थानीय युवाओं को अवसर दिया जाए तो क्षेत्र के बेरोजगारी संकट में काफी कमी आ सकती है. उन्होंने कहा कि बड़े शहरों या बाहरी जिलों से भर्ती करने के बजाय पहले यहां के युवाओं को नौकरी से जोड़ा जाए.

उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय युवाओं के पास प्रतिभा और क्षमता दोनों मौजूद हैं. जरूरत सिर्फ उन्हें मौके देने और सही दिशा में मार्गदर्शन की है. अगर सरकार गंभीर पहल करे तो युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा और क्षेत्र में विकास की गति भी बढ़ेगी.

मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा पत्र

इस मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए पेरे पुलैया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखा है. उन्होंने मांग की है कि बस्तर सहित अन्य आदिवासी बहुल इलाकों में सरकारी नियुक्तियों के लिए स्थानीय आवेदकों को वरीयता दी जाए. उन्होंने कहा कि यह कदम न सिर्फ युवाओं को अवसर देगा, बल्कि विकास की दिशा में एक मजबूत कदम होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here