Home चर्चा में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 101वी...

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 101वी जन्म जयंती पर सेवा दिवस के उपलक्ष्य में मनाएंगे विविध कार्यक्रम

47
0

सोमन साहू/आरंग –

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 101वी जन्म जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 27 दिसंबर 2025 शनिवार को आरंग के बस स्टैंड में दोपहर 1 बजे विविध कार्यक्रम आयोजित है ,जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जरूरतमंदों को गरम कपड़ा वितरण,आरंग विधानसभा के अंतर्गत भाजपा के प्रदेश व जिला के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह, सुशील कुमार जलक्षत्री (प्रदेश अध्यक्ष धीवर समाज शिक्षा व खेल प्रकोष्ठ) का जन्मदिवस उत्सव जैसे कार्यक्रम शामिल है । उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बतौर अतिथि गुरु खुशवंत साहेब (कैबिनेट मंत्री छ. ग. शासन), डॉ. नवीन मार्कण्डेय (प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी भाजपा छ. ग.),ध्रुव कुमार मिर्धा (अध्यक्ष चर्म शिल्पकार बोर्ड छ. ग. शासन), श्याम कुमार नारंग (जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण), डॉ. संदीप जैन (अध्यक्ष- नगर पालिका परिषद आरंग,श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू (अध्यक्ष-जनपद पंचायत आरंग) देवनाथ साहू (मंडल अध्यक्ष आरंग),समस्त मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री (आरंग विधानसभा ),हिरामन कोशले
(उपाध्यक्ष – नगर पालिका परिषद आरंग) ,रविन्द्र रिंकू चंद्राकर (उपाध्यक्ष- जनपद पंचायत आरंग)
समस्त पार्षदगण (नगर पालिका परिषद आरंग) शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक सुशील कुमार जलक्षत्री, सह- संयोजक तुषार भार्गव, खूबचंद साहू, सतीश मानु जलक्षत्री है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here