Home चर्चा में न्यू ईयर पार्टी के लिए हो रहे है परेशान ?? वेलकम ड्रिंक...

न्यू ईयर पार्टी के लिए हो रहे है परेशान ?? वेलकम ड्रिंक से लेकर डेज़र्ट तक सब है इस मेनू में… बिलकुल आपके बजट में

134
0

नए साल के स्वागत की तैयारियाँ जोरों पर हैं। 31 दिसंबर की रात को खास बनाने के लिए लोग घर पर ही न्यू ईयर पार्टी प्लान कर रहे हैं। ऐसे में आसान थीम, कम बजट और जल्दी बनने वाले मेन्यू की डिमांड बढ़ गई है। अगर आप भी घर पर न्यू ईयर पार्टी होस्ट करने की सोच रहे हैं, तो यह आसान और टेस्टी मेन्यू आपके काम आ सकता है।

वेलकम ड्रिंक 

Virgin Fruit Punch
सामग्री:
संतरे का जूस – 1 कप
अनानास का जूस – 1 कप
नींबू का रस – 1 चम्मच
सोडा / स्प्राइट – ½ कप
बर्फ के टुकड़े
विधि:
सभी जूस मिलाएँ, बर्फ डालें और ऊपर से सोडा डालकर सर्व करें।

स्टार्टर 

1. इंस्टेंट पनीर चिल्ली 

सामग्री:
पनीर क्यूब्स – 200 ग्राम
शिमला मिर्च – 1 (कटे हुए)
प्याज – 1
सोया सॉस – 1 चम्मच
चिली सॉस – 1 चम्मच
कॉर्नफ्लोर – 1 चम्मच
विधि:
पनीर को हल्का तल लें। पैन में प्याज–शिमला मिर्च भूनें, सॉस डालें, फिर पनीर मिलाकर 2 मिनट पकाएँ।

2.चीज़ कॉर्न बॉल्स 
सामग्री:
उबले स्वीट कॉर्न – 1 कप
चीज़ – ½ कप
मैदा – 2 चम्मच
नमक, काली मिर्च
विधि:
सब मिलाकर बॉल बनाएँ और गोल्डन होने तक तलें।

डिनर 

ब्रेड पिज़्ज़ा 
सामग्री:
ब्रेड स्लाइस
पिज़्ज़ा सॉस
सब्जियाँ (प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर)
चीज़
विधि:
ब्रेड पर सॉस लगाएँ, सब्जी और चीज़ डालें। तवे या ओवन में 5–7 मिनट सेकें।

वेज़ फ्राइड राइस 
सामग्री:
उबले चावल – 2 कप
सब्जियाँ
सोया सॉस – 1 चम्मच
नमक
विधि:
तेज़ आँच पर सब्जियाँ भूनें, चावल और सॉस डालकर मिक्स करें।

डेज़र्ट  (नो बेक)
चोकलेट बिस्कुट केक 
सामग्री:
बिस्किट – 2 पैकेट
दूध – ½ कप
कोको पाउडर – 2 चम्मच
चीनी – स्वादानुसार
विधि:
दूध, कोको और चीनी गरम करें। बिस्किट तोड़कर मिलाएँ। मोल्ड में डालकर 2 घंटे फ्रिज में रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here