Home चर्चा में रफी की यादें : गायकों ने दी मो. रफी के मधुर गीतों...

रफी की यादें : गायकों ने दी मो. रफी के मधुर गीतों की प्रस्तुति, रफी की जयंती पर जीपीएम जिला कला एवं संरक्षण मंच का स्वर संध्या का आयोजन

26
0
पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
रफी की याद में पहली बार हुए आयोजन में नई प्रतिभाओं से परिचित हुए श्रोता 
कार्यक्रम को लेकर जिले के गीत संगीत प्रेमियों में दिखा जबरजस्त उत्साह
पेण्ड्रा।
जीपीएम जिला कला एवं संरक्षण मंच ने हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी की याद में उनकी जयंती पर 24 दिसंबर, बुधवार को असेंबली हाल, पेण्ड्रा में “रफी की यादें” स्वर संध्या का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिले की प्रतिभाओं ने मो. रफी के गाए हुए गानों की प्रस्तुती देकर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी।
   
कार्यक्रम महान गायक मो. रफी को समर्पित था, जिन्होंने अपने अमर गीतों से भारतीय संगीत जगत को नई ऊँचाइयाँ दीं। कार्यक्रम में स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकारों ने मो. रफी के प्रसिद्ध गीतों को अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुत कर वातावरण को सुरमय बना दिया।
रफी की यादें कार्यक्रम को लेकर जिले के गीत संगीत प्रेमियों में जबरजस्त उत्साह देखा गया। गरिमामय माहौल में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोता शामिल हुए, जिनमें काफी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम का आनंद उठाया।
बता दें कि, आयोजन समिति द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने मो. रफी के गाए हुए एकल गीतों और युगल गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम से पहले मो. रफी के गाने प्रस्तुत करने वालों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया गया था। इसलिए श्रोताओं को जिले की प्रतिभाओं से परिचित होने एवं मो. रफी के अच्छे अच्छे गाने सुनने का अवसर मिला।
इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल महान कलाकारों को श्रद्धांजलि हैं, बल्कि नई पीढ़ी को संगीत के प्रति प्रेरित करने का माध्यम भी है। अतिथियों ने मंच के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कला और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में ऐसा आयोजन मील का पत्थर साबित होंगी। इस सफल आयोजन ने यह साबित किया कि संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं को जोड़ने और संस्कृति को जीवंत रखने का सबसे सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन कुंजबिहारी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान, पूर्व अध्यक्ष इकबाल सिंह, विवेक जायसवाल, रामनिवास तिवारी, ओम प्रकाश बंका, डॉ देवेंद्र पैकरा, राकेश चतुर्वेदी, धर्म प्रकाश सातुवाला, शरद अग्रवाल,
मोतीचंद जैन, मूलचंद कुशराम, राकेश चतुर्वेदी, प्रशांत श्रीवास, महेश बंका, मनीष श्रीवास, अंबिका शर्मा, मदन पांडे, आदित्य पांडे, संतोष साहू, दीपक कश्यप, बंटी अग्रवाल, सतीश सोनी, दीपक ठाकुर, अनिल केशरवानी, अरुण तिवारी, विक्रांत सिंह, विकास जायसवाल, मनीष पांडे, संतोष तिवारी, विजय आसनानी, पप्पू गुलवानी, अशोक सोनी, जन्मेजय राणा, प्रकाश बंजारे, राजेश मलानी, अनिल खत्री, सूरज चौहान इत्यादि सहित मंच के सदस्य एवं बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे।
मो. रफी के गानों में इन्होंने बटोरी तालियां 
डॉ. देवेंद्र पैकरा, जीपीएम जिला संगीत एवं कला संरक्षण मंच के अध्यक्ष निर्माण जायसवाल, सचिव अजीत दुबे, कुंजबिहारी तिवारी, विनय सूर्यवानी, प्रशांत कुशवाहा, पूजा केशरवानी, सोनिया रोहिणी, सत्यनारायण जायसवाल, अमित शर्मा, अजीत दुबे नीरज जैन, राजू विश्वकर्मा, आशुतोष तिवारी, शैल गुप्ता, दीपक तिवारी, प्रतीक गुप्ता, संजय शर्मा, जगतराम चौहान, पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर, एपीओ कीर्ति कुशरो, जय सोनी, प्रमोद शर्मा, समीर खान, उज्ज्वल तिवारी, संतोष प्रजापति, योगेश बिसेन, एहतेशाम सिद्दीकी इत्यादि ने मो. रफी के मधुर गीतों की प्रस्तुति से शमा बांधा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here