Home चर्चा में वीर बाल दिवस अदम्य साहस श्रद्धा और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक –...

वीर बाल दिवस अदम्य साहस श्रद्धा और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

3
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
 भाजपा ने मनाया वीर बाल दिवस, धर्म की रक्षा में अपना बलिदान देने वाले वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह को किया नमन
जगदलपुर।
वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी के पुत्रों ने धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। वे अताताइयों के आगे अपने सिद्धांतों से झुके नहीं। इतिहास गवाह है कि इतनी छोटी सी उम्र मे उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दे कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। देश उनकी शहादत का ऋणी है। साहिबजादे जोरावर सिंह जी और साहिबजादे फतेह सिंह जी ने 1705 मे अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दे अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। विदित हो भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिखों के 10 वें गुरु गोविन्द सिंह जी के छोटे पुत्रों की शहादत को प्रति वर्ष वीर बाल दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
इसी तारतम्य मे भाजपा जिला कार्यालय में वीर पुत्रों को श्रद्धांजलि देते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि छोटे से बालकों को अताताइयों ने तलवार के बल पर झुकाना चाहा पर वे अपने प्रयास मे सफल नही हो पाए। उन्होंने बालकों को दीवार पर चुनवा दिया किन्तु उन्हें धर्म और संस्कृति से डिगा नही पाए। सिख समाज के अध्यक्ष अमरीक सिंह जी ने कहा 1705 का युद्ध भारत के साहस और मान्यताओं की अडिगता का परिचय है, जब गुरु गोविन्द सिंह जी के छोटे पुत्रों ने युद्ध भूमि पर अदम्य साहस का परिचय दिया। उनके दो पुत्र साहिबजादे अजित सिंह और साहिबजादे जोरार सिंह युद्ध के दौरान वीर गति को प्राप्त हुए और साहिब जादा जोरावर सिंह और साहिब जादा फतेह सिंह आक्राँताओं के द्वारा दीवार पर चुनवा दिए गए किन्तु उन्होंने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अपने प्राणों की आहुति दी किन्तु अपने सिद्धातों से विमुख नही हुए। इस दौरान वीर बालकों के रूप मे प्रिया पटवा,पीहू बघेल, दीपा बघेल,  श्लोक दास, जया नाथ, ज्योति पटवा, नूपुर दास मोनू देवांगन के मार्गदर्शन मे प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डे एवं सुरेन्द्र सिंह गिल ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक अतुल सिम्हा एवं सह संयोजक अवधेश सिंह गौतम सहित विद्या शरण तिवारी,श्रीनिवास मिश्रा, महापौर संजय पांडे, परिस राम बेसरा, नरसिंह राव, राजपाल कसेर, रोहित त्रिवेदी, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, सफीरा साहू, प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, माहेश्वरी ठाकुर, प्रमिला कपूर, ममता राणा, बिजली वैध, विपिन मालवीय, दिनेश केजी, ब्रिजेश शर्मा,राजा यादव, सुरेश मिश्रा आदि सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here