Home चर्चा में सक्ती टोल प्लाजा के कर्मी द्वारा अवैध रूप से बाईपास रोड...

सक्ती टोल प्लाजा के कर्मी द्वारा अवैध रूप से बाईपास रोड को जाम किया

6
0

सक्ती संवाददाता – दीपक ठाकुर

 उक्त संबंध में नागरिक सुरक्षा फाउडेशन के जिलाध्यक्ष द्वारा तत्काल जिलाधिकारी को फोन कर सूचना दी

सक्ती -टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से आम रास्ता को बाधित किया रास्ता में खंभे और बीच में डिवाइडर लगा मार्ग अवरोध किया और रोड के बगल में बड़ा गड्ढा कर दिया जिससे विगत रात्रि एक कार दुर्घटनाग्रता हुआ । आए दिन टोला प्लाजा के कर्मी द्वारा आमजनों से दुर्व्यवहार और दादागिरी करते रहते है ।

जिससे आमजन और शासकीय कार्य से जाने वाले लोग परेशान रहते है । ठीक उसी दिन छत्तीसगढ नागरिक सुरक्षा फाउडेशन सक्ती के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव जिला कार्यालय जा रहे थे साथ मे फाउंडेशन के मीडिया सह प्रभारी देव आशीष पटेल,ऊकार यादव उनको जानकारी होने पर उन्होंने इस विषय में जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया जिसके बाद प्रशासन के द्वारा अवैध रूप से रखे गए खंभे को जेसीबी मशीन के द्वारा हटाया गया।
उक्त कार्यवाही में संयुक्त कलेक्टर पैकरा , और पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर विकाश राठौर कार्यवाही में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here