संवाददाता – निलेश सिंह
गौरेला:
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की मांग पर मरवाही विधानसभा के आठ प्रमुख ग्रामों में 25 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा। इस हेतु कुल 22 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति प्रदान की गई है।विधायक प्रणव ने बताया कि मेन रोड से हरिपुर पहुंच मार्ग के लिए 378.312 लाख रुपये तथा साल्हेघोरि से टेढ़गापानी पहुंच मार्ग के लिए 146.982 लाख रुपये सहित अन्य सड़कों पर यह राशि खर्च होगी।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया।आदिवासी बहुल मरवाही को मिलेगा लाभ प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा कि आदिवासी बहुल इस विधानसभा में यह स्वीकृति गांवों को शहरों से जोड़ेगी। विभाग शीघ्र निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करेगा। इससे ग्रामीणों को बेहतर संपर्क मिलेगा और विकास को गति मिलेगी।









