रायपुर।
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में रात के समय ओस जमकर बर्फ जैसी परत में तब्दील हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है। ठंड का सबसे ज्यादा असर सरगुजा जिले के मैनपाट में देखने को मिला, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
सुबह-सुबह जमी ओस, लोग ठिठुरे
मैनपाट सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय घास, वाहनों और खुले स्थानों पर जमी ओस बर्फ जैसी नजर आई। तेज ठंड के कारण लोगों को सुबह और रात के वक्त भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अगले तीन दिन में ठंड से राहत की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन अगले तीन दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
ठंड को लेकर सतर्क रहने की सलाह
मौसम विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही रात और सुबह के समय गर्म कपड़े पहनने और खुले में अधिक देर तक न रहने की अपील की गई है।







