जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह
पुलिस ने 2022 के दो पुराने मामलों में दो नाबालिग बालिकाओं को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। यह कार्रवाई थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित और प्रभावी जांच का परिणाम है।प्रमुख उपलब्धियांपुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में SDOP चांपा यदुमणि सिदार की अगुवाई वाली टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सफलता हासिल की। एक नाबालिग को गुरुग्राम (हरियाणा) से और दूसरी को जगतापुर, थाना इंदरगढ़, कन्नौज (उत्तर प्रदेश) से बरामद किया गया।

आरोपी 01. रवि पिता नंदराम उम्र 22 साल निवासी जगतापुर थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज (UP)
2. महेंद्र पिता रामनाथ वर्मा उम्र 22 साल निवासी जगतापुर थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज (UP)
मामला विवरण- अगस्त 2022 में दोनों आरोपियों ने दो नाबालिग बालिकाओं को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया था और उनके साथ अनाचार किया। थाना शिवरीनारायण में अलग-अलग धारा 363, 366, 376(2) आईपीसी के तहत मामले दर्ज हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल लिया।पुलिस टीम का योगदानउपनिरीक्षक रामप्रसाद बघेल (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), उपनिरीक्षक नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक दिनेश चौहान और सायबर टीम से प्रधान आरक्षक विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा। यह कार्यवाही जिले में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दर्शाती है।









