Home कोरबा भक्ति और संस्कार का संगम: कौशल्या माता यात्रा ने रचा इतिहास, राम...

भक्ति और संस्कार का संगम: कौशल्या माता यात्रा ने रचा इतिहास, राम नाम से गूंजा नगर, दीदी माधवी लता जी के सानिध्य में दिव्य आयोजन

3
0
कोरबा। राम नाम लेखन महायज्ञ के पावन सानिध्य में आज घंटाघर से सुभाष चौक स्थित दशहरा मैदान तक भव्य कौशल्या माता यात्रा का आयोजन किया गया। इस दिव्य यात्रा में हजारों महिलाओं ने राम नाम पुस्तिका को शीश पर धारण कर पैदल यात्रा की और नगर को राममय वातावरण से सराबोर कर दिया।
दीदी माधवी लता जी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधन का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। इस खास अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री अजय पांडेय जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता जी व युवा नेता श्री नीरज ठाकुर जी द्वारा दीदी माधवी लता जी का आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री योगेश जैन जी,  मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर जी, श्री योगेश मिश्रा जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राकेश नागरमल अग्रवाल जी, श्री प्रकाश अग्रवाल जी, जिला मंत्री श्री अजय दुबे जी व श्री बलराम विश्वकर्मा जी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं रामभक्त उपस्थित रहें।पूरे आयोजन में भक्ति, संस्कृति और सनातन परंपरा की अनुपम झलक देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here