शिवरीनारायण।
माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण से आज दिनांक 28 को राम भक्तों का एक भव्य जत्था प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या के लिए श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ रवाना हुआ। इस पावन यात्रा में राम भक्त माता शबरी के प्रेम और भक्ति के प्रतीक मीठे एवं झूठे बेर साथ लेकर अयोध्या जा रहे हैं, जिन्हें प्रभु श्रीराम को अर्पित कर अपनी आस्था प्रकट करेंगे।
इस ऐतिहासिक और धार्मिक यात्रा में जांजगीर की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े जी, सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु जी, भाजपा कोरबा जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा जी, शिवरीनारायण नगर पालिका अध्यक्ष श्री राहुल तिवारी जी, श्री मनमत शर्मा जी एवं डॉ. अनूप यादव जी सहित बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए।

यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” और “माता शबरी की जय” के गगनभेदी जयकारों से संपूर्ण शिवरीनारायण नगरी भक्तिमय हो उठी। श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस पावन यात्रा का मार्गदर्शन डॉ. अनूप यादव जी, संतोष गुप्ता जी एवं शिवचरण राठौर जी के सान्निध्य में किया जा रहा है। वहीं यात्रा की तैयारियों में राम भक्त दुर्गेश यादव, दीपक साहू एवं मनीष चंद्र की अहम भूमिका रही।
यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि माता शबरी की निष्कलंक भक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पण की जीवंत मिसाल भी है।







