कोरबा –
कोरबा शहर के पावर हाउस रोड स्थित से प्लाजा में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पद्मिनी ज्वेलर्स की ऊपरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग ने कुछ ही समय में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने तत्काल आसपास की दुकानों से सामान हटाने की कोशिश शुरू कर दी। इस दौरान एक दुकान की छत गिरने की भी सूचना है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। सूचना मिलते ही डीएसपीएम इकाई की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की गईं। प्रशासन ने अतिरिक्त दमकल वाहनों को अन्य उपक्रमों से मंगाने की व्यवस्था की है।
घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।









