आप जल्द ही मेटा एआई की मदद से अपने व्हाट्सएप स्टेटस को एडिट कर पाएंगे! WhatsApp स्टेटस अपडेट्स को जल्द ही एक नया और क्रिएटिव रूप मिल सकता है। WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो Meta AI से ऑपरेटेड एडिटिंग टूल्स को सीधे स्टेटस एडिटर में लाता है। इसका टारगेट सीधा है- यूजर्स को ऐप छोड़े बिना अपनी फोटोज के साथ और अधिक काम करने की सुविधा देना जिससे कि वो ऐप पर ही ज्यादा समय तक बने रहें।
स्टेटस एडिटर में क्या बदलाव हो रहे हैं?
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS पर कुछ बीटा यूजर्स को फोटो-आधारित स्टेटस अपडेट बनाते समय इमेज एडिटिंग इंटरफेस में बदलाव देखने को मिल रहा है। नॉरमल फिल्टर के साथ-साथ, WhatsApp अब मेटा AI द्वारा ऑपरेटेड AI-बेस्ड टूल भी जोड़ रहा है।
- नॉर्मल रंग बदलने के बजाय, यूजर्स WhatsApp के अंदर से ही AI स्टाइल लागू कर सकते हैं।
- इमेज को ट्रांसफर कर सकते हैं।
- प्रॉम्प्टस की मदद से फोटो को नया रूप दे सकते हैं।
- इससे स्टेटस पोस्ट करने से पहले किसी थर्ड-पार्टी एडिटिंग ऐप पर जाने की जरूरत खत्म हो जाती है।
स्टेटस एडिटर में क्या खास होगा
नए एडिटर में संभावित तौर पर कई AI-जनरेटेड विज़ुअल स्टाइल शामिल हैं, जैसे 3D, कॉमिक बुक, एनीमे, पेंटिंग, कवाई, क्ले, फेल्ट, क्लासिकल और वीडियो गेम थीम। ये सिर्फ साधारण ओवरले नहीं हैं। AI असल में इमेज को चुने हुए स्टाइल में फिर से बनाता है।
यूजर्स को मिलेगा रीडू का ऑप्शन
सबसे दिलचस्प बात है रीडू का ऑप्शन। अगर आपको पहली बार में इमेज का लुक पसंद नहीं आता, तो आप बिना शुरू से बनाए उसी स्टाइल को दोबारा जनरेट करके अलग नतीजे हासिल कर सकते हैं। WABetaInfo ने यह भी बताया है कि iOS पर सेट किया गया स्टाइल Android पर फिलहाल परीक्षण किए जा रहे स्टाइल से थोड़ा अलग दिखता है, जिससे पता चलता है कि WhatsApp अभी भी प्रयोग कर रहा है।
AI टूल की मदद से हो सकेंगे कई मजेदार बदलाव
स्टाइल के अलावा, AI टूल ऑब्जेक्ट जोड़ या हटा सकते हैं, अनवॉन्टेड एलिमेंट्स को साफ कर सकते हैं और बैकग्राउंड को एक जैसा रखते हुए इमेज के कुछ हिस्सों को एडजस्ट कर सकते हैं। यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके किसी सीन या मूड को एक्सप्लेन भी कर सकते हैं, और एआई इमेज को वैसे ही रीशेप कर देगा। एक और नया फीचर है इमेज एनिमेशन। स्टिल तस्वीरों को छोटे एनिमेटेड विज़ुअल में बदला जा सकता है, जिससे स्टेटस अपडेट को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए थोड़ी स्पीड जोड़ी जा सकती है।
मेटा एआई के साथ व्हाट्सएप स्टेटस एडिट की उपलब्धता और रोलआउट
WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल TestFlight के जरिए iOS के लिए व्हाट्सएप बीटा चला रहे कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए मौजूद है। दिलचस्प बात यह है कि ऐप स्टोर के स्टेबल वर्जन पर सीमित संख्या में यूजर्स को भी यह फीचर दिख सकता है। रोलआउट धीरे-धीरे और रीजन बेस्ड है, इसलिए सभी को तुरंत इसका एक्सेस नहीं मिलेगा।







