Home चर्चा में सीआईएसफ इकाई एसईसीएल बिलासपुर द्वारा बैडमिंटन और योग प्रतियोगिता का शुभारंभ

सीआईएसफ इकाई एसईसीएल बिलासपुर द्वारा बैडमिंटन और योग प्रतियोगिता का शुभारंभ

4
0
संवाददाता – हेमचंद सोनी
सीआईएसफ इकाई एसईसीएल बिलासपुर द्वारा आयोजित पुरुष और महिला सेंट्रल सेक्टर टीमों के लिए अंतर इकाई बैडमिंटन और योग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज 29 दिसंबर 2025 गेवरा बैडमिंटन कोर्ट में हुआ। श्री निर्विकार, उप महानिरीक्षक सीआईएसफ के मार्गदर्शन में श्री नागेंद्र कुमार झा, वरिष्ठ कमांडेंट सीआईएसफ  की उपस्थिति में दीपका के एरिया जीएम श्री एस के मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस प्रतियोगिता में CISF की विभिन्न इकाइयों के 23 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो 29 से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी। प्रतियोगिता में सिंगल, डबल, और मिक्स डबल बैडमिंटन प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग की कैटेगरी बनाई गई हैं:
– 45 वर्ष से कम
– 45 से 50 वर्ष
– 50 वर्ष से अधिक आयु के प्लेयर्स
यह आयोजन CISF के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उत्कृष्ट अवसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here