Home चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लखनपुर आगमन पर युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने...

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लखनपुर आगमन पर युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

162
0
लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 29 दिसम्बर सोमवार को लखनपुर पहुंचने पर स्थानीय युथ कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बघेल जी का ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री बघेल  कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम के सिलसिले से सूरजपुर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने लखनपुर कांग्रेस कार्यकर्ता से सौजन्य मुलाकात करते हुए हालचाल जाना। तथा कांग्रेस के लिए एकजुट होकर काम करने कहा ताकि प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बन सके। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल अम्बिकापुर विश्राम  भवन में रात भर ठहरेंगे मंगलवार को सूरजपुर अपने गंतव्य की प्रस्थान करेंगे। स्वागत करने में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपूर चंद गुप्ता, संजय गुप्ता, भूपेंद्र जायसवाल ताहीर नूर इमरान हुसैन आसिफ नूर आमिर सुहैल शाहबाज उद्दीन , नूर आफताब
इमरान खान टीपु , राहुल गुप्ता, सत्यम साहू जमील खान विकास. अमरजीत अकित , सुजाल नितेश सूरज
सहित काफी संख्या में कांग्रेसी जन शरीक रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here