Home चर्चा में मोर्चा अध्यक्ष ओम सोनी एवं राहुल असरानी ने समलूर पहुँच ग्रामीणों से...

मोर्चा अध्यक्ष ओम सोनी एवं राहुल असरानी ने समलूर पहुँच ग्रामीणों से किया संवाद

77
0

दंतेवाड़ा | भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम सोनी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी ने माता तपेश्वरी के पावन धरा समलूर पहुँच ग्रामीणों से स्नेह भेंट कर संवाद किया | माता तपेश्वरी के पावन धरा समलूर आगमन पर भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,ग्रामीणों एवं युवा साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर ओम सोनी एवं राहुल असरानी का आत्मीय स्वागत कर शुभकामनाएं दिया | भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम सोनी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठन की वर्तमान गतिविधियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग समाज एवं युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए पिछड़ा वर्ग समाज एवं युवाओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं ने अपने विचार, सुझाव रखे और संगठनात्मक कार्यों में पूरी निष्ठा व सक्रियता से जुड़ने का संकल्प लिया।इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री विशाल जैन ने भी ग्रामीणों व युवा साथियों को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की विभिन्न गतिविधियों, जनहितकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज एवं युवा शक्ति ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और समाज एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्रम का संचालन रामराज ठाकुर ने किया एवं आभार व्यक्त मंडल महामंत्री गीदम लोकेन्द्र ठाकुर ने किया | इस दौरान महादेव ठाकुर, बलभद्र ठाकुर, सुनील क्षत्रिय,सरपंच मोतीराम सोरी, पंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here