Home चर्चा में पेंड्रा में कांग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे...

पेंड्रा में कांग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि

9
0

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के पेंड्रा नगर में मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती रजमती भान शपथ एवं पदभार ग्रहण करेंगी। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा विधायक माननीय श्री अटल श्रीवास्तव करेंगे। दोनों वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार दोपहर 3:30 बजे दुर्गा चौक बस स्टैंड, पेंड्रा पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे शाम 4:00 बजे केशव गार्डन, नया बस स्टैंड पेंड्रा पहुंचेंगे, जहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बताया गया कि यह आयोजन संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा के संचार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आमजन के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों द्वारा क्षेत्र की जनता, कांग्रेसजनों एवं शुभचिंतकों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here