Home जायका न्यू ईयर स्पेशल: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और टेस्टी पाइनएप्पल केक

न्यू ईयर स्पेशल: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और टेस्टी पाइनएप्पल केक

3
0

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान केक न हो तो जश्न अधूरा सा लगता है। वैसे तो इस मौके पर प्लम केक सबसे ज्यादा बनाया जाता है, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग और हल्का-सा फ्रेश फ्लेवर ट्राय करना चाहते हैं, तो पाइनएप्पल केक एक परफेक्ट ऑप्शन है।
आज हम आपको बता रहे हैं घर पर आसानी से बनने वाली सॉफ्ट और स्वादिष्ट पाइनएप्पल केक रेसिपी, जिसे कोई भी बिना ज्यादा मेहनत के बना सकता है।

आवश्यक सामग्री

मैदा – 1½ कप

पिसी हुई चीनी – 1 कप

मक्खन – ½ कप (कमरे के तापमान पर नरम)

दूध – ¾ कप

बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच

बेकिंग सोडा – ½ छोटा चम्मच

पाइनएप्पल या वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच

पाइनएप्पल जूस – ½ कप

पाइनएप्पल के छोटे टुकड़े – ½ कप

क्रीम के लिए

फ्रेश क्रीम / व्हिपिंग क्रीम – 1 कप

पिसी हुई चीनी – 2–3 टेबलस्पून

चेरी या पाइनएप्पल स्लाइस – सजाने के लिए

पाइनएप्पल केक बनाने की विधि

सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 10 मिनट के लिए प्रीहीट कर लें।

अब एक बड़े बाउल में मक्खन और पिसी चीनी डालकर अच्छे से फेंटें, जब तक मिश्रण हल्का और क्रीमी न हो जाए।

इसमें दूध, पाइनएप्पल जूस और एसेंस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

अलग से मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें और धीरे-धीरे बैटर में मिलाएं। ध्यान रखें कि बैटर को ज्यादा न फेंटें।

तैयार बैटर को ग्रीस किए हुए केक टिन में डालें और 30–35 मिनट तक बेक करें।

केक में टूथपिक डालकर चेक करें, अगर वह साफ निकल आए तो केक तैयार है।

केक को पूरी तरह ठंडा होने दें।

क्रीम और सजावट

एक बाउल में क्रीम और पिसी चीनी डालकर तब तक फेंटें, जब तक सॉफ्ट पीक बन जाए।

ठंडा केक बीच से काटें, अंदर क्रीम फैलाएं और पाइनएप्पल के टुकड़े डालें।

ऊपर से क्रीम लगाकर चेरी या पाइनएप्पल स्लाइस से सजाएं।

खास टिप

अगर केक को और ज्यादा सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो केक की लेयर पर थोड़ा सा पाइनएप्पल सिरप ब्रश कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here