Home चर्चा में बीजापुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के संबंध में राजनैतिक दलों की...

बीजापुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के संबंध में राजनैतिक दलों की हुई बैठक

12
0

बीजापुर संवाददता – पुकार बाफना

बीजापुर 30 दिसम्बर 2025- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के तहत आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसम्बर 2025 को किया गया है। प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत 23 दिसम्बर 2025 से 30 दिसम्बर 2025 तक प्राप्त दावा एवं आपत्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर परिसर स्थित सभागृह में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 23 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2025 तक प्राप्त दावा/आपत्तियों की सूची निर्धारित प्रारूप फॉर्म 9, 10, 11, 11ए एवं 11ब के अंतर्गत सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रदाय की गई। प्राप्त दावा/आपत्तियों में नाम परिवर्धन हेतु 65 तथा संशोधन हेतु 3 दावा/आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। प्राप्त सभी दावा/आपत्तियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी आमजन के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here