Home चर्चा में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर १३७ वीं महाआरती आशीष कृष्ण तिवारी हुए शामिल

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर १३७ वीं महाआरती आशीष कृष्ण तिवारी हुए शामिल

19
0
 महाआरती में युवा वर्ग की सहभागिता सनातन संस्कृति के लिए शुभ संदेश… अधिवक्ता चितरंजय
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की महाआरती में पंडित आशीष कृष्ण तिवारी (कथा वाचक दुर्ग) ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ ५१ दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया ।
इस अवसर पर
पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ महाआरती संपन्न कराया तो वहीं नारायण मौर्य ने कार्यक्रम का  संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया। इस अवसर पर पंडित आशीष कृष्ण तिवारी ने बताया हनुमान लला की महाआरती में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है जिसके लिए हनुमान परिवार साधुवाद का पात्र है तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह ने बताया कि महाआरती में युवाओं की सहभागिता सनातन संस्कृति के लिए शुभ संदेश है।  सुबह का श्रृंगार_ सहस अग्रवाल शाम का गुप्त दान के द्वारा कराया गया तथा प्रसाद व्यवस्था_ पप्पू खर्रा एवं  यातायात थाना सक्ति एवं अमित तंबोली द्वारा किया गया। आज सिंदूर अभिषेक – रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव के द्वारा कराया गया तो सुंदरकांड पाठ_
अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय, विनय देवांगन के द्वारा कराया गया।
उक्त जानकारी देते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि हनुमान जी के प्रत्येक मंगलवार की महाआरती हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल ने लाइव प्रसारण किया है रहा है जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालुजन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here