Home चर्चा में भाजपा कार्यालय रायपुर में अटल स्मृति सम्मेलन, शतकवीर कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम संपन्न,...

भाजपा कार्यालय रायपुर में अटल स्मृति सम्मेलन, शतकवीर कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम संपन्न, युवा नेता पीयूष मिश्रा हुए सम्मानित

6
0

रायपुर:
आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रायपुर में अटल स्मृति सम्मेलन एवं शतकवीर कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रति दशकों से समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीय श्री अरुण सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री किरण सिंह देव जी, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, प्रदेश महामंत्री श्री नवीन मार्कण्डेय द्वितीय जी एवं श्री यशवंत जैन जी, जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, वरिष्ठ विधायक श्री राजेश मूणत जी, श्री मोतीलाल साहू जी, श्री सुनील सोनी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी, जिला प्रभारी श्री राजेन्द्र शर्मा जी, प्रदेश मंत्री श्री अमित साहू जी, जिला महामंत्री श्री अमित शाह मेहशेरी जी, श्री गुंजन मनोज प्रजापति जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्री पीयूष मिश्रा जी को संगठन के प्रति उनके सक्रिय योगदान, निष्ठा और निरंतर सेवा भाव के लिए शतकवीर कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते हुए श्री मिश्रा ने इसे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम बताया तथा संगठन के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
नेताओं ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका और कार्यकर्ताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी की शक्ति उसका कार्यकर्ता होता है, और ऐसे सम्मान कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम उत्साह, संगठनात्मक एकता और प्रेरणा के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here