Home चर्चा में बाल-विवाह मुक्त समाज की ओर—जैतालुर कोदई माता-मेला में चला जागरूकता अभियान

बाल-विवाह मुक्त समाज की ओर—जैतालुर कोदई माता-मेला में चला जागरूकता अभियान

5
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना
बीजापुर 31 दिसंबर 2025/कलेक्टर संबंधित मिश्रा के निर्देशन में ग्राम पंचायत इटपाल के जैतालुर कोदई माता मेला परिसर मे बाल-विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बाल-विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों की जानकारी आमजन को दी गई तथा बाल अधिकारों, किशोर-किशोरियों के स्वस्थ भविष्य तथा कानूनन प्रावधानों से जनता को अवगत कराया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बाल-विवाह प्रतिबंध अधिनियम की जानकारी, बाल विवाह के कानूनी परिणाम, बालिकाओं के शिक्षा-अधिकार, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी लाभकारी योजनाओं की रूपरेखा तथा सरकारी प्रयासों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही ग्रामीण समुदाय, अभिभावकों, महिला समूहों एवं युवाओं से बाल-विवाह न कराने एवं बाल विवाह की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि बाल-विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। अतः समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह बाल-विवाह उन्मूलन में सहयोग प्रदान करे।

मेले में आए ग्रामीणों, महिलाओं, किशोर-किशोरियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अभियान के प्रति सकारात्मक रुझान दर्शाते हुए बाल-विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here