Home छत्तीसगढ़ KBC 17: बीजापुर में तैनात CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास बने करोड़पति, सेकंडों...

KBC 17: बीजापुर में तैनात CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास बने करोड़पति, सेकंडों में दिया 1 करोड़ के सवाल का जवाब

317
0

नई दिल्ली/बीजापुर। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जा रहा लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17’ अपने अंतिम चरण में है। इस बीच शो को दूसरा करोड़पति मिल गया है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये का सवाल सही जवाब देकर इतिहास रच दिया।

रांची निवासी बिप्लव बिस्वास ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया। शो की शुरुआत में उन्होंने अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई, जिसे बिग बी ने स्वीकार किया। बातचीत के दौरान बिप्लव ने नक्सल प्रभावित इलाकों में ड्यूटी के अनुभव साझा किए और अपने शहीद साथियों के बलिदान को याद किया।

आत्मविश्वास से भरा खेल
बिप्लव बिस्वास ने 5 लाख रुपये तक के सभी सवाल बिना किसी लाइफलाइन के सही जवाब दिए।
12.50 लाख रुपये के सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल, 25 लाख पर संकेतसूचक और 50 लाख रुपये के सवाल पर 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।

1 करोड़ का सवाल और चौंकाने वाला फैसला
सबसे रोमांचक क्षण तब आया जब 1 करोड़ रुपये का सवाल पूछा गया। सवाल सुनते ही बिप्लव ने कहा कि वह किसी का समय बर्बाद नहीं करना चाहते और तुरंत ऑप्शन D चुना। उनका जवाब बिल्कुल सही निकला। कुछ ही सेकंड में जवाब देकर उन्होंने न केवल अमिताभ बच्चन बल्कि स्टूडियो में मौजूद दर्शकों को भी हैरान कर दिया।
सवाल था:
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था?
सही जवाब: ‘इसेयर’
बिप्लव ने बताया कि उन्हें उस जहाज से जुड़ी अन्य जानकारियां भी याद हैं, जिससे उनकी ऐतिहासिक समझ स्पष्ट होती है।

इनाम और सम्मान
1 करोड़ रुपये की राशि जीतने के साथ ही बिप्लव बिस्वास को एक कार भी मिली। उनके ज्ञान, अनुशासन और विनम्रता से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर डिनर पर आमंत्रित किया।
सीआरपीएफ में सेवा दे रहे बिप्लव बिस्वास की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे बल और देश के लिए गर्व का विषय बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here