Home चर्चा में राजहरा पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 07 में बीएसपी भूमि पर अवैध कब्जे...

राजहरा पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 07 में बीएसपी भूमि पर अवैध कब्जे पर निर्माण

113
0

बालोद संवाददाता – शब्बीर कुरैशी

दल्ली राजहरा ,
नगर के वार्ड क्रमांक 07 में बीएसपी भूमि पर अवैध कब्जे की घटना से आस पास के लोगों में रोष व्याप्त है , जहां प्राप्त सूचना के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बीएसपी की भूमि पर कब्जा जमा कर उसमें अवैध निर्माण करवाया जा रहा है ।
इस अवैध निर्माण पर जब बीएसपी कर्मियों के द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो कब्जाधारी मकान मालिक द्वारा नोटिस मिलने पर नोटिस को फाड़ कर अधिकारियों को जो करना है कर लो , हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता जैसे शब्दों का उपयोग किया , जिससे आस पास के निवासियों में आक्रोश है ।
सभी वार्ड वासी इस अवैध निर्माण पर बीएसपी नगर प्रशासन विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं , जिससे कि भविष्य में कोई कर्मी इस प्रकार से अवैध निर्माण न करने की सोचे ।
बीएसपी के नियमानुसार भी यदि कोई कर्मी अवैध निर्माण करता पाया जाता है उनकी भूमि पर तो उस कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई के प्रावधान हैं, परन्तु मुख्य अधिकारी मंगेश शेल्कर व उनके अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई न किया जाना वार्डवासियों के समझ से बाहर है और उन्हें अब इस बात का अंदेशा है कि उक्त कर्मी द्वारा अवैध कब्जा और निर्माण के लिए अधिकारियों को मोटी रकम दी गई होगी , जिस कारण किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है ।
यदि ऐसा होता है तो भविष्य में हर जगह अवैध निर्माण किए जाने की घटना बढ़ने लगेगी ।

वार्डवासियों के अनुसार नगर प्रशासन अधिकारी शेल्कर खुद भिलाई में रहते हैं और रोजाना आना जाना करते हैं , उनके पदभार संभालने के बाद से ही शहर में अवैध निर्माण और अवैध कब्जा बढ़ गया है , जिस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है ।
वे स्वयं भिलाई में रहते हैं इसलिए उन्हें राजहरा से कोई वास्ता नहीं है ।

इसी विषय में जब शेल्कर साहब को कॉल के माध्यम से पूछने के लिए कॉल किया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया

लगातार बहुत बार शिकायत की गई है मगर बीएसपी प्रबंधन के अधिकारी कुंभकरण की नींद में सो रहे है उन लोगों खुद संरक्षण
दे रहे है ऐसा प्रतीत होता है
वार्ड पार्षद 7 वीरेंद्र साहू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here