Home मुख्य ख़बरें नए साल पर निवेशकों के लिए सुनहरा मौका, सोना-चांदी हुए सस्ते; जानिए...

नए साल पर निवेशकों के लिए सुनहरा मौका, सोना-चांदी हुए सस्ते; जानिए 1 जनवरी के ताजा भाव

331
0

Gold-Silver Price Today: नए साल की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार से निवेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 1 जनवरी को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेश और खरीदारी के लिहाज से यह समय खास माना जा रहा है।

राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,34,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्पॉट कीमत 4,308.30 डॉलर प्रति औंस रही।
विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर की चाल, ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट
दिल्ली:
24 कैरेट सोना – ₹1,35,030 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना – ₹1,23,790 प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता:
24 कैरेट सोना – ₹1,34,880 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना – ₹1,23,640 प्रति 10 ग्राम
पुणे और बेंगलुरु:
24 कैरेट सोना – ₹1,34,880 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना – ₹1,23,640 प्रति 10 ग्राम

2025 में जबरदस्त तेजी, 2026 में भी उम्मीद
बीते साल 2025 के दौरान सोने की कीमतों में करीब 73 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखने को मिली। बाजार जानकारों का मानना है कि 2026 में भी सोने में मजबूती बनी रह सकती है, खासकर वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते।

चांदी के दाम भी फिसले
नए साल के पहले दिन चांदी की कीमतों में भी नरमी दर्ज की गई। चांदी घटकर 2,38,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की स्पॉट कीमत 71.67 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

चांदी ने दिया सोने से बेहतर रिटर्न
वार्षिक आधार पर चांदी का प्रदर्शन सोने से कहीं बेहतर रहा है। बीते वर्ष में चांदी की कीमतों में करीब 164 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके पीछे औद्योगिक मांग में तेजी, सुरक्षित निवेश की बढ़ती प्रवृत्ति और वैश्विक आपूर्ति में कमी को अहम वजह माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here