Home चर्चा में राजहरा में बीएसपी भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण

राजहरा में बीएसपी भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण

3
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
बीएसपी कर्मी पर नगर प्रशासन है मेहरबान 
दल्ली राजहरा। नगर के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद वीरेंद्र साहू ने जानकारी दी है कि उनके वार्ड में बीएसपी की भूमि पर अवैध कब्जे से आसपास के लोगों में रोष व्याप्त है। एक व्यक्ति जो कि बीएसपी का कर्मचारी है, द्वारा अवैध रूप से बीएसपी की भूमि पर कब्जा कर उस पर अवैध निर्माण करवाया जा रहा है।
              पार्षद श्री साहू के मुताबिक अवैध निर्माण की कुछ बीएसपी कर्मियों और आम नागरिकों द्वारा बीएसपी के अधिकारियों से शिकायत की गई। बीएसपी की ओर से कब्जाधारी को नोटिस जारी किया गया, लेकिन कब्जाधारी ने नोटिस को फाड़ दिया और कहा कि अधिकारियों को जो करना है कर लें, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसे लेकर आसपास के निवासियों में आक्रोश है। सभी वार्डवासी इस अवैध निर्माण पर बीएसपी नगर प्रशासन विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिससे कि भविष्य में कोई कर्मी या व्यक्ति इस प्रकार से अवैध निर्माण करने की भी न सोचे। पार्षद वीरेंद्र साहू ने कहा है कि बीएसपी के नियम के अनुसार भी यदि कोई कर्मी बीएसपी की भूमि पर अवैध निर्माण करता पाया जाता है, तो उस कर्मी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रावधान हैं, परन्तु मुख्य नगर प्रशासक मंगेश शेल्कर व उनके मातहत अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई न की जाना वार्डवासियों के समझ से बाहर है। लोगों को इस बात का अंदेशा है कि उक्त कर्मी द्वारा अवैध कब्जा और निर्माण के लिए अधिकारियों को मोटी रकम दी गई होगी। यही वजह है कि ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि ऐसा होता है तो भविष्य में हर जगह अवैध निर्माण बढ़ने लगेंगे। वार्ड के निवासियों के अनुसार नगर प्रशासन अधिकारी शेल्कर खुद भिलाई में रहते हैं और रोजाना आना जाना करते हैं।उनके पदभार संभालने के बाद से ही शहर में अवैध निर्माण और अवैध कब्जे बढ़ गए हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
वे स्वयं भिलाई में रहते हैं इसलिए उन्हें राजहरा से कोई वास्ता नहीं है। इस विषय में जब श्री शेल्कर कॉल किया गया तो उन्होने फोन रिसीव नहीं किया।
लगातार बहुत बार शिकायत की गई है मगर बीएसपी प्रबंधन के अधिकारी कुंभकरण की नींद में सो रहे है उन लोगों खुद  संरक्षण
दे रहे है ऐसा प्रतीत होता है
वार्ड पार्षद 7 वीरेंद्र साहू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here