Home चर्चा में गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भव्य नववर्ष मिलन कार्यक्रम संपन्न

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भव्य नववर्ष मिलन कार्यक्रम संपन्न

2
0
पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा नववर्ष के अवसर पर एक भव्य नववर्ष मिलन कार्यक्रम का आयोजन इंद्राउद्यान, पेंड्रा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले भर से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के लिए भोजन व्यवस्था एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बना रहा। सभी कांग्रेसजनों ने आपसी मेलजोल के साथ नववर्ष की शुभकामनाएँ एक-दूसरे को दीं।
इस अवसर पर कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत जी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की आगामी रणनीतियों, संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा आमजन से जुड़ने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
इस सफल आयोजन में मुख्य आयोजक मनोज गुप्ता, उत्तम वासुदेव तथा नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम जिले में कांग्रेस संगठन की एकता एवं सक्रियता का प्रतीक बना।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने अपने वक्तव्य में कहा
“भूपेश बघेल एक बड़े नेता हैं और उनकी बात हमारे लिए सिर–आंखों पर है। लेकिन हमने संगठन से जुड़ी किसी भी आंतरिक बात को कभी भी मीडिया के सामने नहीं रखा। हमने जो भी बातें की हैं, वह सिर्फ अपने कांग्रेस परिवार के बीच रखी हैं। क्या अपने परिवार में बात रखना कोई अपराध है? और यदि यह गलत है, तो सबसे पहले मुझ पर ही कार्रवाई की जाए।”
कार्यक्रम के समापन पर सभी कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम स्थल में पेंड्रा नगरपंचायत के पूर्व अध्यक्ष इकबाल सिंह उपोवेजा जी का जन्म दिवस मनाया गया उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ केके ध्रुव,गुलाब राज,मनोज गुप्ता ,उत्तम वासुदेव ,महिला काँग्रेस अध्यक्ष विद्या राठौर,अजीत सिंह श्याम,अशोक शर्मा,कृष्णा पटेल ,शंकर पटेल,बेचू अहिरेश,राकेश मसीह,नारायण शर्मा, अमन शर्मा, सावित्री राठौर ,अजीत पेद्रो,दया वाकरे, राम रतन पेद्रो, धन सिंह कवर, पवन नागेश, सुखदेव सिंह ग्रेवाल,बाबा मधु गुप्ता, अरविंद जायसवाल,तूफान सिंह, इकबाल सिंह, प्रवेश शर्मा,लालचंद सोनवानी, राजेंद्र ताम्रकार, अमोल पाठक, प्रफुल्ल प्रकाश, आमिर अली, अजय राय, मनोज साहू,मोहम्मद नफीस,इदरी संसारी, वेद कुमार तिवारी, सादिक खान,शंकर पटेल, जिलेश सिंह,श्वेता मिश्रा, मंजू ठाकुर श्याम यादव, तूफान सिंह ,प्रेमवती कोल,मंजू सिंह ठाकुर, श्वेतामिश्रा आदि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here