Home चर्चा में कोंटा के बंडा बेस कैंप क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से...

कोंटा के बंडा बेस कैंप क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से हमला, बड़ा भाई निकला आरोपी

5
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

कोंटा। नगर के बंडा बेस कैंप अंतर्गत वार्ड क्रमांक-1 में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मड़कम बाबूराव पर उनके ही बड़े भाई मड़कम सिंगा ने हमला किया। बताया जा रहा है कि मड़कम सिंगा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में पदस्थ हैं और वर्तमान में छुट्टी पर घर आए हुए थे।
घटना में मड़कम बाबूराव के कंधे पर गंभीर चोट आई है। हालांकि गनीमत रही कि वह हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास मौजूद पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बाबूराव को तत्काल कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोंटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हमले के कारणों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आपसी पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here