Home धर्म व त्यौहार 2 जनवरी 2026, शुक्रवार – सिंह राशी जातकों को बन रहे व्यावसायिक...

2 जनवरी 2026, शुक्रवार – सिंह राशी जातकों को बन रहे व्यावसायिक उन्नति के योग, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

3
0

आज का पंचांग 

तिथिचतुर्दशी18:53 तक
नक्षत्रमृगशिर्षा20:03 तक
प्रथम करणगर 08:37 तक
द्वितीय करणवणिज18:53 तक
पक्षशुक्ल
वारशुक्रवार
योगशुभा17:04 तक
सूर्योदय07:14
सूर्यास्त17:35
चंद्रमामिथुन
राहुकाल11:07-12:25
विक्रमी संवत्2082
शक संवत1947विश्वावसु
मासपौष
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:04-12:45

 

 

मेष राशि
बढे हुए खर्चों को सीमित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। विरोधियों के सफल होने से पहले आपके कार्य को सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें।

वृषभ राशि 

सकारात्मक रूख के साथ कार्य करने का दिन है। रुकावटें आएंगी पर सफलता के लिए प्रयास जारी रखने होंगे। साहित्य कला और लेखन के क्षेत्र में विशेष रूप से लाभान्वित होने के योग बन रहे हैं।

 मिथुन राशि

दोपहर बाद स्थितियां बेहतर होगी। साथी कर्मियों का समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में बड़े सौदे होने की संभावना से उत्साहित रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत सफल रह सकती है।

कर्क राशि

विनम्र व्यवहार के बावजूद स्थितियों को संभालना आसान नहीं रहेगा। उच्च अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। प्लानिंग से अधिक खर्च आगामी बजट को बिगाड़ सकता है। अत्यधिक भरोसा करने से बचना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह राशि 

बिना खास प्रयासों के गतिरोध दूर होंगे। आर्थिक रूप से सुदृढ़ अनुभव करेंगे। विनम्रता मिलन सारिता और शीघ्र निर्णय लेने से नए मित्रों के साथ व्यवसायिक गतिविधियों द्वारा उन्नति की योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

सूझबूझ से आगे बढ़ने का समय है। विरोधियों पर नजर रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा में एक सीमा से आगे जोखिम लेना परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार में आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी। धैर्य रखना होगा।

 तुला राशि

नियमों की पालना पर विशेष ध्यान देना होगा। अधिकारियों से उलझना परेशानियों का कारण बन सकता है। तकनीकी और मशीनरी से जुड़े लोगों को नई व्यवस्था मिल सकती है। पुराने संबंधों के प्रति फिर से आकर्षण महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि

आशंकाओं पर आधारित फैसले लेने से बचना होगा। पुराने अनुबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं। समय रहते समस्याओं को निपटाना बेहतर रहेगा। परिवार में एक दूसरे का समर्थन मिलने से सकारात्मक महसूस करेंगे।

धनु राशि 

प्रेम संबंधों में एक दूसरे के करियर को सहयोग देना होगा। आपसी निर्भरता बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए परिश्रम का फल पाने का समय है। नई जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है।

मकर राशि

परिश्रम का फल मिलने में थोड़ा वक्त लग सकता है। सामूहिक फैसला लेना बेहतर रहेगा। टीमवर्क से तनाव कम होंगे। आर्थिक रूप से मित्रों से सहयोग मिलने से तात्कालिक समस्याओं के हल निकालेंगे।

 कुंभ राशि

भाग्य का समर्थन मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। उनकी उन्नति या आर्थिक निर्णय में भागीदारी निभानी पड़ सकती है। यात्रा योग बन रहे हैं प्रेम संबंधों में अच्छी मुलाकात उत्साहित करेगी।

मीन राशि 

छोटे-छोटे कार्य इकट्ठे होने से थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। परिवार या भावनात्मक संबंधों को समय देने में कठिनाई महसूस करेंगे। न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखना होगा। नए वाहन के लिए योजना पर विचार होगा।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here