कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ कुल 9 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची (संक्षेप में)
निरीक्षक युवराज तिवारी – थाना प्रभारी कुसमुंडा से → थाना प्रभारी बालको
निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय – थाना प्रभारी हरदीबाजार से → थाना प्रभारी कुसमुंडा
निरीक्षक प्रमोद कुमार उर्सेना – थाना प्रभारी पाली/कटघोरा से → थाना प्रभारी हरदीबाजार
निरीक्षक आशीष कुमार सिंह – थाना प्रभारी लेमरू से → थाना प्रभारी करतला
उपनिरीक्षक नवीन पटेल – प्रभारी पुलिस पोस्ट मानिकपुर से → थाना प्रभारी सी.एस.ई.बी. रामपुर
उपनिरीक्षक परमेश्वर राठौर – रक्षित केंद्र कोरबा से → प्रभारी पुलिस पोस्ट मानिकपुर
सहायक उपनिरीक्षक कुंवर साय पैकरा – थाना करतला से → थाना प्रभारी लेमरू
सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी निरंकारी – रक्षित केंद्र कोरबा से → थाना करतला
सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार – रक्षित केंद्र कोरबा से → थाना बाँगो









