Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 50 पदों पर भर्ती: दस्तावेज जांच की तारीखें...

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 50 पदों पर भर्ती: दस्तावेज जांच की तारीखें घोषित

178
0

रायपुर।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में विभिन्न चिकित्सा एवं सहायक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया 2023–24 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी कर दी गई है। यह सत्यापन प्रक्रिया भर्ती समिति, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के निर्देशानुसार भर्ती केंद्र – 4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना (जिला रायपुर) में आयोजित की जाएगी।

जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित पद और रोल नंबर के अनुरूप तय तिथि को सुबह 8 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 फरवरी 2026 तक चलेगी।

कार्यक्रम के मुताबिक मेल नर्स पद के लिए 12 और 13 जनवरी 2026 को, फीमेल नर्स पद के अभ्यर्थियों के लिए 14 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं लैब टेक्नीशियन के अभ्यर्थियों का सत्यापन 22 जनवरी 2026 को और फार्मासिस्ट पद के लिए 23, 27, 28 व 29 जनवरी 2026 को निर्धारित किया गया है। इसके अलावा नर्सिंग असिस्टेंट एवं ड्रेसर पद के उम्मीदवारों के दस्तावेज 30 जनवरी 2026 को तथा कम्पाउंडर पद के लिए 2 फरवरी 2026 को सत्यापित किए जाएंगे।

दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र संबंधित तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी इन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित दिनांक व समय पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here