Home बस्तर टॉप माओवादी लीडर बारसे देवा समेत 40 नक्सली करने वाले हैं सरेंडर!

टॉप माओवादी लीडर बारसे देवा समेत 40 नक्सली करने वाले हैं सरेंडर!

117
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 
= आत्मसमर्पण करने तेलंगाना पहुंचा नक्सलियों का जत्था =
= मारे जा चुके कुख्यात नक्सली हिड़मा का साथी रहा है बारसे देवा=
जगदलपुर। इस वक्त बस्तर के बीजापुर जिले और पड़ोसी राज्य तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आई है। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक टॉप नक्सली लीडर बारसे देवा समेत 40 सक्रिय नक्सली तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने वाले हैं। देवा बारसे की मुठभेड़ में मारे जा चुके बड़े नक्सली नेता हिड़मा से खास दोस्ती रही है और दोनों एक दूसरे के परम सहयोगी रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि बारसे देवा और अन्य सभी नक्सली हथियार डालने के लिए तेलंगाना पहुंच चुके हैं, जहां वे संभवतः आज तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। बारसे देवा नक्सली समूह की बटालियन-1 का इंचार्ज है। बारसे देवा के साथ करीब 40 नक्सली समर्पण करने तेलंगाना पहुंच चुके हैं।हालांकि अब तक खबर की पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, मगर सूत्र इस बात की पुष्टि दावे के साथ कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बारसे देवा के साथ 40 नक्सली समर्पण करने के लिए बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती नेशनल पार्क से होते हुए तेलंगाना के मुलगू जिले के जंगलों में पहुंचे। वहां से बारसे देवा ने तेलंगाना पुलिस से संपर्क किया। इनमें से बारसे देवा सहित 14 नक्सलियों को तेलंगाना डीजीपी के सामने पेश किए जाने की भी खबर। यह घटनाक्रम छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हिड़मा का खास दोस्त रहा है। हिड़मा और बारसे देवा बस्तर संभाग के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव के निवासी हैं। हिड़मा के मारे जाने और बारसे देवा के आत्मसमर्पण करने के बाद अब छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर का कोई नक्सली नहीं रह जाएगा। एक तरह से बस्तर में नक्सली संगठन या तो नेतृत्वहीन हो जाएगा या फिर बाहरी नक्सली नेता यहां के स्थानीय नक्सलियों को कमांड करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here