Home चर्चा में पूर्व विधायक स्व. डॉ. चन्द्रहास साहू जी की 90 वी जयंती पर...

पूर्व विधायक स्व. डॉ. चन्द्रहास साहू जी की 90 वी जयंती पर मेहनतकश मोची भाइयों का हुआ सम्मान

85
0
रिपोर्ट-खिलेश साहू
कुरूद के पूर्व विधायक हमेशा चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा भाव के साथ आमजन, गरीबों की सेवा करने वाले और  कुरूद  विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए कुरूद कॉलेज की सौगात दिलाने वाले कुरूद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. डॉ. चन्द्रहास साहू जी के 90 वी  जयंती के अवसर पर उनके सुपुत्र कुरूद नगर पालिका के उपाध्यक्ष देवव्रत साहू और कांग्रेस परिवार की ओर से कांग्रेस भवन कुरूद में कांग्रेस पार्टी के द्वारा डॉ. साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करके नमन करके समाज के मेहनतकश स्तंभ माने जाने वाले मोची जूता पॉलिश करने वाले भाइयों मदन मार्लेकर, राजेश मार्लेकर, अरुण कुमार खरे, मगन बघेल , रमेश खरे , नवीन बघेल मेहनत कश भाईयों का तिरंगे गमछे और श्रीफल देकर सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया!
पूर्व विधायक स्व. डॉ. चन्द्रहास साहू के सुपुत्र कुरूद नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि  मेहनत कश मोची भाई अपनी मेहनत, ईमानदारी और आत्मसम्मान से समाज को श्रम की सच्ची सीख देते हैं। हर श्रमिक का सम्मान ही सशक्त समाज की नींव है , आज हम उन भाइयों का सम्मान कर रहे हैं जो सड़कों पर बैठकर मेहनत की मिसाल लिखते हैं। मोची जूता पॉलिश करने वाले ये भाई सिर्फ जूते नहीं चमकाते, ये हमें सिखाते हैं कि काम कोई छोटा नहीं होता, सोच छोटी होती है।* आज का यह सम्मान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि मेहनत करने वाले हर इंसान को सलाम है। श्रम का सम्मान ही , हमारा स्वाभिमान है । राजनीति और समाज में आम जन और गरीब वर्ग के प्रति पिता जी की विचारधारा के अनुरूप हमेशा सेवा करता रहूँगा !
इस अवसर डॉ. साहब के परम मित्र पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेशर साहू  एवं  वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकर ने कहा कि डॉ. साहब जैसे सादगी के साथ गरीबों की सेवा भाव वाले व्यक्तिव इस दुनिया में बहुत ही कम  पैदा होते है उनकी सेवा भाव को कुरूद क्षेत्र के जनता हमेशा याद करती है!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  आशीष शर्मा और वरिष्ठ पार्षद मनीष साहू ने कहा कि डॉ. साहब ने अपने विधायकी कार्यकाल में कुरूद के युवाओं के उच्च शिक्षा के किए कुरूद कॉलेज की महत्वपूर्ण सौगात दी थी और कुरूद क्षेत्र की राजनीति और समाज में एक अमिट छाप छोड़ी है!
सेवा दिवस के इस अवसर पर उनके सुपुत्र ऐश्वर्य साहू, पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रवि शर्मा , शत्रुहन साहू, युवा पार्षद उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पप्पू राजपूत , लव चंद्राकर, पूर्व एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,  जितेंद्र साहू, संतोष प्रजापति तुलसी साहू , पौत्र शिवांश साहू, रणवीर साहू सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here