Home चर्चा में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कस्तूरबा लखनपुर की छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन अभिभावकों...

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कस्तूरबा लखनपुर की छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन अभिभावकों में काफी हर्ष।

47
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
लखनपुर 20वीं राष्ट्रीय मात्सोगी-डो ताईकवांडो चैंपियनशिप 2025 जो कि जम्मू कश्मीर में दिनांक 28दिसंबर से 31दिसंबर तक आयोजित थी। इस प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी लखनपुर की छः छात्राओं ने अलग-अलग वेट की केटेगरी से भाग लिया था ।जिसमें कस्तूरबा की एक छात्रा पातरमनी पोर्ते ने अंडर14 बालिका वर्ग 36 केजी भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर अपने नाम किया। इसके अलावा अन्य तीन छात्राएं राखी चौहान अंडर 14 बालिका
-40 केजी भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल,

हरिप्रिया अंडर 14 बालिका 32 केजी भार वर्ग में ब्रोंज मेडल ,शस्मिता अंडर 16 गर्ल्स -44 भर वर्ग में ब्रोंज मेडल प्राप्त कर छात्रावास को गौरवान्वित किया है । छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से इस उपलब्धि को हासिल कर कुल चार मेडल अपने नाम किया हैं।अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह एवं कोच नीतीन श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं की इस उपलब्धि से छात्रावास एवं अभिवावकों में हर्ष का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here