Home चर्चा में ग्राम पंचायत बलौदी में छेरछेरा पून्नी त्योहार हर्षोल्लास के साथ...

ग्राम पंचायत बलौदी में छेरछेरा पून्नी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

3
0
सारंगढ़ संवाददाता – अशोक मनहर
 पर्व को लेकर नन्हे मुन्ने बच्चे सहित  युवाओ मे भारी उत्साह। 
 युवाओं की टोली  भी लोगों के घर घर  महाअन्नदान छेरछेरा  लेते।
सरसीवां =ग्राम पंचायत  बलौदी मे शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य का पहला महाअन्नदान  छेरछेरा त्योहार  मनाया गया ।
        शनिवार को छेरछेरा  पून्नी का  पर्व का त्योहार हर्षोल्लास के साथ सुबह से मनाया गया
     सुबह से  बच्चे व युवा वर्ग की टोली नगर की गलियो में घर घर पहुंच  कर अन्नदान छेरछेरा पर्व मनाया। जहां बच्चों ने घर घर के दरवाजे पर पहुंच कर छेरछेरा कोटी के धान ल हेरहेरा कहते हुए अन्न मागे और सभी ने बडे ही प्रसन्न मन से अन्न दान किये विदित हो कि छेरछेरा पर्व हम सब के लिए विशेष मानी जाती है इस दिन पूरे एक वर्ष के दौरान पूरे प्रसन्न मन से अन्न दान देते है और खुशी जाहिर करते है वही मागने वाले भी प्रसन्न मन से खुशी जाहिर करते है यह हमारे छतीसगढ की वेहतरीन पर्व मे से एक प्रसिद्ध पर्व मानते है अंचल के लोगो मे इस पर्व को लेकर पहले से ही तैयारी कर लेते हैऔर आज पूस पून्नी को बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है जिसके फलस्वरूप आज पूरे उत्साह के साथ छेरछेरा का पर्व बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here