Home चर्चा में साल 2025 के अंतिम दिन जारी पदोन्नति में श्री मनोज तिर्की बने...

साल 2025 के अंतिम दिन जारी पदोन्नति में श्री मनोज तिर्की बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , हर्ष का माहौल

12
0
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में 16 पदोन्नति की गई है.
राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक, सहायक सेनानी अथवा समतुल्य पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी अथवा समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है.
आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में श्री मनोज तिर्की जी का भी नाम शामिल है , ज्ञात हो कि श्री तिर्की दल्ली राजहरा में भी नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं , जहां उनके पदस्थापना के दौरान उन्होंने शहर के समस्त अवैध व्यापार और अपराध पर लगाम लगाया तथा समय समय पर आदतन अपराधियों पर जिलाबदर कार्रवाई की ।
ऐसे काबिल अधिकारी को पदोन्नति मिलने से नगर वासियों में भी हर्ष का माहौल है ।
यह आदेश 1 जनवरी 2025 की स्थिति में प्रभावशील माना जाएगा, जबकि पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे.
पुलिस महकमे में सकारात्मक संदेश
इस पदोन्नति को पुलिस विभाग में मनोबल बढ़ाने वाला निर्णय माना जा रहा है. लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को वर्ष के अंतिम दिन यह सौगात मिलना शासन की संवेदनशीलता और प्रशासनिक सक्रियता को दर्शाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here