आरंग संवाददाता – सोमन साहू
कोलकाता में 28 से 31दिसम्बर अयोजित 11वी राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आरंग मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ी अखिल कुशवाहा,पिता अंजनी कुमार कुशवाहा ने छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो टीम का नेतृत्व करते हुए कांस्य पदक जीता.आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि इससे पहले अखिल डी ए वी विद्यालय द्वारा भिलाई में आयोजित जोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई.रायपुर में डी ए वी विद्यालय द्वारा 7 से 9 जनवरी अयोजित होने वाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगता में छत्तीसगढ़ टीम का नेतृत्व करेगा.अखिल के उपलब्धि पर आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू,उपाध्यक्ष लोकेश साहू,प्रशिक्षक लेखराज साहू,मातापिता सभी सदस्यों और खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.









