Home अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका ने वेनेजुएला की सत्ता में किया बड़ा बदलाव, उपराष्ट्रपति को सौंपी...

अमेरिका ने वेनेजुएला की सत्ता में किया बड़ा बदलाव, उपराष्ट्रपति को सौंपी कमान

76
0

राष्ट्रपति मादुरो को हथकड़ी लगाकर अमेरिका ले जाया गया, हथियार और ड्रग्स तस्करी के मामलों में होगा ट्रायल

वेनेजुएला की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अमेरिका ने मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पद से हटाकर देश की जिम्मेदारी उपराष्ट्रपति को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि मादुरो को गिरफ्तार कर हथकड़ी पहनाकर अमेरिका लाया गया है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, निकोलस मादुरो पर हथियारों की अवैध सप्लाई और ड्रग्स तस्करी से जुड़े गंभीर आरोप हैं। इन मामलों में अब अमेरिका की अदालत में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटनाक्रम के बाद वेनेजुएला में राजनीतिक हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं। वहीं, अमेरिका के इस कदम को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here