जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
बलौदा में अवैध लकड़ी तस्करों की नींद उड़ी, 5 ट्रैक्टर जब्त
जिला जांजगीर–चांपा ।
नववर्ष 2026 की शुरुआत जहां आमजन के लिए खुशियों और जश्न का संदेश लेकर आई, वहीं जिला जांजगीर–चांपा के बलौदा क्षेत्र में यह रात अवैध लकड़ी तस्करों के लिए काली रात बन गई।
दिनांक 01 जनवरी 2026, गुरुवार की रात वन विभाग द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया।

अवैध 5 ट्रैक्टर लकड़ी लोड के साथ जब्त
सूत्रों के अनुसार, बलौदा क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध लकड़ी परिवहन की सूचना पर वन विभाग की टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी की।
कार्रवाई के दौरान 5 ट्रैक्टर अवैध रूप से काटी गई कीमती लकड़ी के साथ जब्त किए गए।
यह कार्रवाई जिले के वन विभाग के इतिहास में सबसे बड़ी और साहसिक कार्रवाई मानी जा रही है।
रेंजर शिखा झा के पदस्थ होते ही माफियाओं में खौफ
बताया जा रहा है कि जब से वन रेंजर शिखा झा की बलौदा में पदस्थापना हुई है, तब से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

नववर्ष की रात की यह कार्रवाई उनके दृढ़ नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और निर्भीक प्रशासनिक रवैये का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
राजनीतिक दबाव, तस्करों के फोन… लेकिन नहीं डिगीं रेंजर कार्रवाई के बाद देर रात तक कई लकड़ी तस्करों, प्रभावशाली लोगों, और कुछ राजनीतिक संरक्षण देने वालों के फोन लगातार आते रहे, लेकिन रेंजर शिखा झा ने किसी भी दबाव के आगे झुकने से साफ इंकार कर दिया। कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रखी गई और जब्त वाहनों को वन विभाग के कब्जे में लिया गया।
पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई
इस ऐतिहासिक कार्रवाई की चर्चा वन विभाग, प्रशासनिक गलियारों, ग्रामीण क्षेत्रों औरआम जनता के बीच तेजी से फैल गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि “आज तक बलौदा ही नहीं, पूरे जिले में इतनी बड़ी कार्रवाई कभी नहीं हुई।” वन संरक्षण की दिशा में सख्त संदेश इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि वन संपदा की लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कानून से ऊपर कोई नहीं और ईमानदार अधिकारियों के रहते माफिया ज्यादा दिन नहीं चल सकते। जनता की उम्मीद बनी वन विभाग की टीम नववर्ष की पहली रात हुई यह कार्रवाई केवल जब्ती नहीं, बल्कि वन माफियाओं के विरुद्ध चेतावनी, ईमानदार प्रशासन की पहचान और वन संरक्षण की मजबूत नींव साबित हो रही है।
क्या 5 ट्रेक्टर लकड़ी लोड जप्त कार्यवाही किया क्या राजसात की कार्यवाही किया जायेगा जनता देख रहे क्या कार्यवाही करेंगे
यह कार्रवाई आने वाले समय में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध लकड़ी तस्करी पर लगाम लगाने का प्रयास









