Home मुख्य ख़बरें कांप उठा छत्तीसगढ़! अगले तीन दिनों में और तेज होगी सर्दी, मौसम...

कांप उठा छत्तीसगढ़! अगले तीन दिनों में और तेज होगी सर्दी, मौसम विभाग का अलर्ट

208
0

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है और आने वाले दिनों में ठंड और तेज होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 72 घंटों के दौरान तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटों की बात करें तो दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इस दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी रायपुर में 5 जनवरी की सुबह हल्की धुंध छाई रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here