Home कोरबा अवैध संबंध के चलते हुई हत्या पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अवैध संबंध के चलते हुई हत्या पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

13
0

करतला संवाददाता – ऋतिक वैष्णव

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने चन्द घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक नंद किशोर पटेल (उम्र लगभग 45 वर्ष) की हत्या अवैध संबंध के चलते की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर मृतक और आरोपी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात गांव में गौरा-गौरी पर्व के अवसर पर आयोजित सभा के दौरान आरोपी ने नंद किशोर पटेल को बातचीत के बहाने गांव से करीब 100 मीटर दूर दूसरे घर की बाड़ी में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद आरोपी शव को मौके पर छोड़कर बाहर निकल गया ।
देर रात तक नंद किशोर पटेल के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद खून से लथपथ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here