Home चर्चा में श्रीमती कौशल्या साय कल माता राजमोहिनी देवी के गांव गोविंदपुर में

श्रीमती कौशल्या साय कल माता राजमोहिनी देवी के गांव गोविंदपुर में

13
0

सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम

पद्मश्री पूज्य माता राजमोहिनी देवी की 32 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय कल गोविंदपुर(प्रतापपुर) पहुंचेंगी। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य राम लखन पैकरा ने बताया कि पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी जन सेवा संस्थान हर वर्ष 6 जनवरी को पूज्य माता की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन करती है जिसमें उनके हज़ारों अनुयायी भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस बार विशेष रूप से कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय जी उपस्थित रहेंगी तथा पूज्य माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here