Home कोंडागांव माता महाकाली मंदिर बहीगांव के तत्वावधान में ग्राम बहीगांव को मिली निःशुल्क...

माता महाकाली मंदिर बहीगांव के तत्वावधान में ग्राम बहीगांव को मिली निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

97
0

कोंडागांव संवाददाता – विनीत पिल्लई

जिला कोंडागांव के केशकाल विधानसभा अंतर्गत ग्राम बहीगांव में संचालित आई श्री अन्नपूर्णा सेवा धाम समिति एवं माता महाकाली मंदिर बहीगांव की ओर से ग्राम बहीगांव सहित आसपास के ग्रामीणों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है। यह सुविधा क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
गौरतलब है कि बहीगांव एवं आसपास के ग्रामों का क्षेत्र काफी विस्तृत है। आपातकालीन स्थिति में अब तक केशकाल या फरसगांव से एम्बुलेंस बुलानी पड़ती थी, जिसमें काफी समय लग जाता था। इस कारण गंभीर मरीजों एवं उनके परिजनों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम बहीगांव के चारभाटा मार्ग स्थित माता महाकाली मंदिर के मुख्य संचालनकर्ता गुजरात से आए श्री उमेश जी भाई पटेल (गुरुजी) द्वारा मंदिर समिति की ओर से निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इस सेवा का लोकार्पण कार्यक्रम दिनांक 05 जनवरी 2026 को माता महाकाली मंदिर बहीगांव परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवचंद मतलाम (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं श्रीमती रीता शोरी (अध्यक्ष, जिला पंचायत कोंडागांव) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में चंद्र कुमार नाग (भूमिदाता), गोरखनाथ बघेल, लोकनाथ राठौर, देवी लाल मंडावी, डामेश्वरी रावटे (सरपंच बहीगांव), आकाश मेहता (जिला उपाध्यक्ष भाजपा कोंडागांव), दिनेश साहू, लम्बोदर सलाम (मंडल अध्यक्ष भाजपा केशकाल), सकलू राम मंडावी (सरपंच मस्सूकोकोड़ा), दया सिंह राणा, अक्तूराम पांडे एवं दिनेश पोया प्रमुख रूप से शामिल रहे।

मंदिर समिति की ओर से मुख्य संचालनकर्ता श्री उमेश जी भाई पटेल (गुरुजी), श्रीमती हिनाबेन पटेल (गुरु मां) सहित शोभाराम निषाद (जिलाध्यक्ष निषाद समाज बस्तर), बीरबल साहू (ब्लॉक अध्यक्ष साहू समाज केशकाल), विनीत पिल्लई (जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू महासंघ कोंडागांव), योगु सोनी पुजारी, निक्कू नायक पुजारी, रमन सिन्हा, हेमंत गौर पुजारी, दीपक निषाद, बसंत पांडे एवं मगन लाल गौर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम एवं विधानसभा क्षेत्र से शेष नारायण शर्मा, मदन लाल तातेड, रानू साहू, सुनील तातेड, महेश साहू, निलेश गागड़ा, बबिता नाग, रत्ना राणा, अंजलि नाग, प्रियंका साहू एवं शिवम नाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की रूपरेखा
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों को मंचासीन कराने के उपरांत मां महाकाली के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा समस्त मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत-सत्कार किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने माता महाकाली मंदिर की महिमा का वर्णन करते हुए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की सराहना की। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री देवचंद मतलाम एवं अन्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना किया गया।
अंत में अतिथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा सभी अतिथियों को गमछा भेंट कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here