Home अंतर्राष्ट्रीय वेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी, आसमान में दिखे ड्रोन; अमेरिका...

वेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी, आसमान में दिखे ड्रोन; अमेरिका ने झाड़ा पल्ला

65
0

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में स्थित राष्ट्रपति भवन मिराफ्लोरेस पैलेस के आसपास सोमवार रात तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक गोलीबारी और धमाके जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के ऊपर कुछ संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे गए, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एहतियातन फायरिंग की। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 8 बजे हुई। कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी सूचनाएं सामने आई हैं।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई के बाद हालात को काबू में कर लिया गया है। फिलहाल राष्ट्रपति भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अमेरिका ने किया इनकार

घटना के बाद व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि वेनेजुएला में हुई इस घटना में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। अमेरिकी प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।

राजधानी में बना हुआ है तनाव

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन राजधानी में तनाव का माहौल अभी भी बना हुआ है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब डेलसी रोड्रिगेज ने हाल ही में अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।

बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हाल ही में अमेरिकी कार्रवाई के बाद हिरासत में लिया गया था और उन्हें अमेरिका में ड्रग्स से जुड़े मामलों में अदालत में पेश किया गया है। हालांकि, इन घटनाओं के आपसी संबंधों को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राजनीतिक अस्थिरता के बीच बढ़ी हलचल

वेनेजुएला पहले से ही राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। मौजूदा हालात को लेकर देश और विदेश दोनों जगह स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here