Home चर्चा में कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा को घर-घर पहुंचाएं : विधायक बालेश्वर...

कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा को घर-घर पहुंचाएं : विधायक बालेश्वर साहू

3
0

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जिला जांजगीर-चांपा | जैजैपुर विधानसभा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जैजैपुर विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भोथिया में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

समारोह के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जैजैपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री नंदकुमार चंद्रा एवं बम्हनीडीह ब्लॉक अध्यक्ष श्री रविंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री बालेश्वर साहू ने कहा कि “कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा और जनहित के संकल्पों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं। यही संगठन की वास्तविक शक्ति है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और यह संघर्ष तभी सफल होगा जब कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद बनाए रखें।
निष्ठावान कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान इस अवसर पर विधायक श्री साहू एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल द्वारा कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान, संघर्षशील एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से सम्मान किया गया। श्री साहू ने कहा कि “यह सम्मान उन साथियों के लिए है, जिन्होंने हर परिस्थिति में कांग्रेस के झंडे को ऊँचा रखा है।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष संगठन के लिए नई ऊर्जा और नई उपलब्धियां लेकर आए।

छेरछेरा पर्व का सांस्कृतिक संदेश
विधायक श्री साहू ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व छेरछेरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और अन्नदान की महान परंपरा का प्रतीक है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करता है।
संगठन की मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा l कार्यक्रम के पश्चात जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत : *रश्मि गबेल
समारोह को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने कहा कि*
“कांग्रेस एक निष्ठावान पार्टी है, जहां हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता का पूरा सम्मान होता है। कार्यकर्ताओं की यह एकजुटता, उत्साह और विश्वास ही आने वाले समय में कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति l इस गरिमामय आयोजन में ब्लॉक जैजैपुर के समस्त पदाधिकारीगण, विधायक प्रतिनिधिगण एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह ने कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार करते हुए आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए मजबूत आधार प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here